टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हाॅकी टीम पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में
team HNI
August 2, 2021
अंतरराष्ट्रीय, खेल, चर्चा में, राष्ट्रीय
169 Views
- कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया
टोक्यो। भारतीय महिला हाॅकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बना दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और वर्तमान में विश्व की नंबर दो टीम को पटकनी दे दी है। भारत ने पहली बार 1980 में ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था और छह टीमों वाले खेल में चैथे पायदान पर रही थी। इससे पहले 2016 में रियो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम 12वें स्थान पर रही थी और अब सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। भारत की ओर से तथा मैच का एकमात्र गोल 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर ने किया। आस्ट्रेलिया को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को सिर्फ एक ही मिला। भारत ने इस इकलौते पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया।
HOCKEY india INDIAN WOMEN TOKYO OLYMPICS 2021-08-02