Tuesday , June 24 2025
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / इटली के दिवंगत पीएम ने अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए छोड़ी इतनी रकम, जानकर रह जाएंगे दंग

इटली के दिवंगत पीएम ने अपनी 33 साल की प्रेमिका के लिए छोड़ी इतनी रकम, जानकर रह जाएंगे दंग

मिलान। इटली के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की वसीयत चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल, उन्होंने अपनी वसीयत में 33-वर्षीय गर्लफ्रेंड मार्ता फासीना के लिए 100 मिलियन यूरो यानी 906 करोड़ रुपये से अधिक छोड़े हैं। सिल्वियो बर्लुस्कोनी का पिछले महीने 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सिल्वियो बर्लुस्कोनी एक मीडिया टाइकून और राजनीतिज्ञ थे। इसके अलावा वे इटली के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, बर्लुस्कोनी के साम्राज्य की कीमत 6 अरब यूरो से अधिक आंकी गई है। फोर्जा इटालिया की डिप्टी मार्ता फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता साल 2020 में शुरू हुआ था। दोनों ने कानूनी तौर पर कभी शादी नहीं की थी। लेकिन, उन्होंने मरने से पहले फासीना को अपनी पत्नी कहकर बुलाया था।

वहीं वसीयत में भले ही मार्ता को करोड़ों रुपये मिले हो, लेकिन पूर्व पीएम के व्यापार को उनके दो बच्चे ही संभाल रहे हैं। ऐसे में, दोनों बच्चों मरीना और पियर सिल्वियो की 53 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा, बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में अपने भाई को भी जगह दी है। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए 100 मिलियन यूरो और अपनी फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सांसद मार्सेलो डेल’उट्री के लिए 30 मिलियन यूरो छोड़े हैं।

बर्लुस्कोनी चार बार इटली के प्रधानमंत्री रहे। सबसे पहले बर्लुस्कोनी साल 1994 में पहली बार इटली के पीएम बने। उसके बाद वह 2001 से 2006 तक इटली के पीएम रहे। 2008 में फिर से उन्होंने सत्ता में वापसी की लेकिन 2011 में कर्ज संकट के चलते उन्हे इस्तीफा देना पड़ा और वह राजनीति से भी दूर हो गए। हालांकि 2017 में उन्होंने फिर से सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी। बीते छह हफ्तों से मिलान के एक अस्पताल में बर्लुस्कोनी का इलाज चल रहा था।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply