Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

उत्तराखंड : मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

देहरादून। सावन के पहले सोमवार पर जहां उत्‍तराखंड भर के मंदिरों में आस्‍था का दौर जारी है तो वहीं राजधानी दून से शर्मनाक वारदात सामने आई है। देहरादून के चुक्खूवाला शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने पुजारी पर गाल पर काटने के आरोप लगाए हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पुजारी की धुनाई कर दी।

जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजन शिकायत लेकर धारा चौकी पहुंचे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान नरेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply