Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद, परिवार में मचा कोहराम

देहरादून। उत्तराखंड का एक और लाल चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। देहरादून के रहने वाले टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है। शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे। इन दिनों उनकी पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी। इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे, लेकिन तीन अप्रैल का उनका निधन हो गया।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर टीकम सिंह नेगी के शहीद होने की जानकारी दी। जिसके बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आज उनके प्रार्थिव शरीर को देहरादून लाया जाएगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply