Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू कश्मीर : राजौरी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

जम्मू कश्मीर : राजौरी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर के पास सुरक्षा बलों को शनिवार को एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) मिला। जिसे सेना ने 5 किलो वजनी आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया। जिसके बाद प्रदेश को दहलाने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। वहीं पुलिस के बम दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया।
एसएसपी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस को राजौरी गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। पुलिस, सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने आज तड़के इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली, जो आईईडी निकली। बाद में पुलिस के बम दस्ते ने एसओपी के अनुसार इसे अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल जांच जारी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply