चर्चा मेंराष्ट्रीय

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात : एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या!

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नवाबगंज थाना इलाके के भागलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी समेत तीन बच्चों की धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है। जबकि पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सुबह होने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस की मुताबिक, राहुल तिवारी भागलपुर गांव में परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से कौशांबी का रहने वाला था। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि राहुल के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

Leave a Reply