Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोलियों से भूना

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोलियों से भूना

जम्मू। आज गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। फिर उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया।
आतंकी वारदात की सूचना के बाद सुरक्षाबल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले सात मई को श्रीनगर शहर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। वह पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 112 में ड्राइवर के रूप में तैनात थे। शनिवार सुबह बाइक से जा रहे कांस्टेबल गुलाम हसन को आतंकियों ने सफाकदल इलाके में आइवा पुल के पास निशाना बनाकर गोली मारी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले।खून से लथपथ पुलिसकर्मी को तत्काल शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (स्किम्स) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम दम तोड़ दिया। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply