चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में गुरुवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत के मुख्य आरक्षी रवि रावत को देर रात पाटी के पास कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। मुख्य आरक्षी रवि रावत तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 400 मीटर गहरी खाई में गिरे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि कार संख्या यूके 03 ए 7566 हरिद्वार से पाटी आ रही थी जो बाजार से दो सौ मीटर पहले खाई में गिर गई। वाहन में सवार प्रदीप गहतोड़ी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, देवकी देवी पत्नी उम्र 65 वर्ष पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, वाहन चालक बसंत गहतोड़ी 53 पुत्र ईश्वरी दत्त ग्राम लड़ा हाल निवास खटीमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंजू गहतोड़ी उम्र 45 वर्ष पत्नी प्रदीप गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Tags ACCIDENT CHAMPAWAT ROAD ACCIDENT
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India