Sunday , February 15 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्या की तेरहवीं करेंगे नाराज भाजपा कार्यकर्ता

कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्या की तेरहवीं करेंगे नाराज भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी में टिकट वितरण का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद में नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले उनका पुतला फूंका था. उन लोगों ने शनिवार को इसके लिए शुद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा है कि दो दिन बाद वह तेरहवीं संस्कार करेंगे.

भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में हिन्दू रीतिरिवाज के मुताबिक मुंडन भी कराया. सिराथू विधानसभा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि केशव मौर्या ने टिकट वितरण में जमकर अनियमितता करते हुए रुपए लेकर अपने लोगों को टिकट दिया है.

पीपल के पेड़ के नीचे मुंडन कराते वक्त नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा अब सिद्धांतों वाली पार्टी नहीं रह गई है. निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर दलबदलुओं को तरजीह दी जाने लगी है.

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply