Tuesday , March 17 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पति चुनाव जीता, पत्नी ने कंधे पर बैठाकर पूरा गांव घुमाया

पति चुनाव जीता, पत्नी ने कंधे पर बैठाकर पूरा गांव घुमाया

पुणे। इन दिनों महाराष्ट्र पुणे के खेड़ तहसील के पालू गांव का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। ग्राम पंचायत चुनाव में पति के सरपंच बनने पर पत्नी के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने अपने पति के जीत का जश्न कंधे में बैठकाकर पूरे गांव में घुमाया। महिला की खुशी देखकर गांव वाले भी उसके साथ हो लिए और पति को उठाए रखने के लिए बीच-बीच में उसे सहारा देते रहे। संतोष शंकर गुरव को सरपंच के चुनाव में जीत मिली। उन्होंने जीत का सारा श्रेय अपनी पत्नी को दिया। संतोष शंकर गुरव ने अपने विरोधी को 500 से ज्यादा वोटों से हराया। इस जीत पर उनकी पत्नी रेणुका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जैसे ही रेणुका गुरव को पता चला कि उसका पति चुनाव में जीत गया है तो वह नाचने लगी। उसने पति को तिलक लगाया फिर पति को कंधे पर उठाकर गांव के चक्कर लगाए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply