चैनल स्टूडियो से नेताओं और अभिनेताओं को ललकारने में भी है माहिर
मुंबई। टीवी न्यूज चैनल के स्टूडियो से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ललकारने वाला पत्रकार अर्णब गोस्वामी को बुधवार सुबह मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे। अर्नब गोस्वामी को सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइन और उनकी मां कुमुद नाइक की खुदकुशी की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अर्नब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की है। एएऩआई के मुताबिक अर्णब गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस ने उनके ससुर, सास, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की है। रिपब्लिक टीवी पर जो वीडियो चल रहे हैं, उसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिस अर्णब से बदसलूकी करती दिख रही है। मुंबई पुलिस ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त अर्णब ने सहयोग करने की बजाए अपनी ऊंची पहुंच का राॅब झाड़ते हुए पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया।