Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग पर आवाजाही ठप

त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग पर आवाजाही ठप

  • तेज बारिश से आज शुक्रवार तड़के हुआ भूस्खलन, मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
  • कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार पहाड़ी से गिर रहा मलबा

मसूरी। बीती गुरुवार रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शुक्रवार सुबह भूस्खलन हो गया। जिस वजह से त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग आज तड़के से बंद पड़ा है।
आज शुक्रवार सुबह करीब छह बजे यहां भूस्खलन हो गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है और यातायात को रोक दिया गया है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply