Saturday , February 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एनएसए डोभाल गांव में बनाएंगे मकान

एनएसए डोभाल गांव में बनाएंगे मकान

पौड़ी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे। उन्होने पत्नी संग कुल देवी बाल कुंवारी मंदिर में पूजा की। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत की। लॉकडाउन के दौरान गांवों को लौटे युवाओं की सराहना की। साथ ही कहा कि उनका गांव में ही मकान बनाने की इच्छा है।

निजी कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे एनएसए डोभाल का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ की थाप और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। करीब ढाई घंटे गांव में बिताने के बाद वह पौड़ी के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी अरुणा भी थी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply