डीआईजी की पत्नी की आत्महत्या
team HNI
October 24, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
145 Views
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में डीआईजी की 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा प्रकाश ने सुबह करीब 11 बजे आसपास फांसी लगा ली। कुछ लोगों की मदद से लोहिया उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
डीआईजी उन्नाव में तैनात हैं। वह हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली इलाके की युवती की सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी में चंद्र प्रकाश बतौर सदस्य हैं।
2020-10-24