Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / लापरवाही : कूल्हे की हड्डी थी फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने किया दिल का ऑपरेशन, मौत

लापरवाही : कूल्हे की हड्डी थी फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने किया दिल का ऑपरेशन, मौत

नोएडा। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में डाॅक्टरों की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। दरअसल, यहां आए एक मरीज का कूल्हे की हड्डी में फैक्चर का आप्रेशन करने की बजाय डॉक्टरों ने दिल का ऑपरेशन कर दिया। जिसके बाद मरीज की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि कूल्हे की हड्डी में फैक्चर होने पर मरीज को भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने दिल का ऑपरेशन कर दिया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को पहले से दिल की बीमारी थी। मरीज की हर अपडेट परिजनों को दी जा रही थी। जयपुर के रहने वाले दिनेश कुमार सक्सेना (66) को गिरने की वजह से कूल्हे में फैक्चर हो गया था। राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण वहां इलाज नहीं होने पर उन्हें लेकर नोएडा पहुंचे थे। शनिवार को मरीज को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को मरीज की एंजियोग्राफी की गई। मृतक के बेटे शुभम सक्सेना ने बताया कि उनके पिता की पहले दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी। बुधवार सुबह तक उनकी हालत ठीक थी। लेकिन सुबह उनकी एंजियोग्राफी कर दी गई।

शुभम ने अस्पताल पर आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने कोई जानकारी नहीं दी। शाम करीब 4.30 बजे जब वे आईसीयू में पहुंचे तो उनके पिता बेहोश अवस्था में लेटे थे और शक होने पर जब डॉक्टरों से पूछा तो शाम करीब पांच बजे मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद गुस्साए परिजनोंं ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को शिकायत दी और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत कराया। हालांकि परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और अस्पताल पर कार्रवाई की मांग उठाई।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply