Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यहां दो घंटे जला सकेंगे पटाखे

यहां दो घंटे जला सकेंगे पटाखे

देहरादून। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दीपावली के पर्व पर प्रदेश के 6 शहरों में पटाखा बेचने और जलाने निर्धारित अवधि तय की है। प्रतिबंध यह निर्णय पर्यावरण और कोविड -19 के मद्देनजर लिया गया है।
देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश के नगरी सीमा क्षेत्रों में केवल ग्रीन क्रेकर्स ही बेचे जा सकते हैं। इन 6 नगरों में पटाखा जलाने के लिए दो घंटे की समय सीमा रखी गई है। दीपावली और गुरु पर्व पर 8 से 10 बजे पटाखे जलाए जा सकते हैं। छठ पूजा पर 6 से 8 बजे तक का समय दिया गया है। अपर सचिव नेहा वर्मा ने मुख्य सचिव के आदेश पर पुलिस के उच्च अधिकारियों और संबंधित नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर परिषद को आदेश जारी किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply