पेंशनधारकों का जीवन प्रमाण पत्र घर में बनेगा
team HNI
November 11, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
124 Views
देहरादून। अब पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। पोस्टमैन घर आकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाकर देंगे। इसके लिए 70 रुपये की फीस देनी होगी।
पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर सकते हैं। पेंशनधारक पोस्ट ऑफिस में जाकर भी डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
डाक विभाग के इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से यह सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्ट ऑफिस से यह बन सकता है। अब सर्विस सेंटर या बैंक के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है। लेकिन इसके लिए आधार नंबर ग्राहक के पेंशन भुगतान एजेंसी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर्ड होना चाहिए। मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर,खाता नंबर (जिसमें पेंशन का भुगतान होता) होना आवश्यक है।
2020-11-11