Monday , April 6 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम में मचा हड़कंप, लगा ताला!

देहरादून : एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम में मचा हड़कंप, लगा ताला!

देहरादून। यहां नगर निगम में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। इस बार उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा कोरोना की चपेट में आए हैं। जिससे निगम में हड़कंप मच गया। निगम को आज मंगलवार को बन्द कर दिया गया है।
नगर निगम कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। वहीं अफसरों के मुताबिक रोहिताश शर्मा बीते दिनों कुमाऊं गए थे। वह वहीं से संक्रमित हो कर आए हैं। गौरतलब हे कि बीते दिनों एक सुपरवाइजर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply