देहरादून : एक और कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नगर निगम में मचा हड़कंप, लगा ताला!
team HNI
August 18, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
154 Views
देहरादून। यहां नगर निगम में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। इस बार उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा कोरोना की चपेट में आए हैं। जिससे निगम में हड़कंप मच गया। निगम को आज मंगलवार को बन्द कर दिया गया है।
नगर निगम कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दो से तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। वहीं अफसरों के मुताबिक रोहिताश शर्मा बीते दिनों कुमाऊं गए थे। वह वहीं से संक्रमित हो कर आए हैं। गौरतलब हे कि बीते दिनों एक सुपरवाइजर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
2020-08-18