Sunday , April 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब यह विधायक हुए कोरोनाग्रस्त, जौलीग्रांट में भर्ती

उत्तराखंड : अब यह विधायक हुए कोरोनाग्रस्त, जौलीग्रांट में भर्ती

देहरादून। प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना के 571 नए मामले मिले हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20,398 हो गई है। भाजपा के एक औऱ विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक विधायक की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार देर रात आई है जिसमे वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विनोद चमोली को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम के एक और ओएसडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद एक बाऱ फिर से त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आईसोलेशन में चले गए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply