Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज इन छह जिलों में होगी भारी बारिश!

उत्तराखंड : आज इन छह जिलों में होगी भारी बारिश!

देहरादून। आज मंगलवार को प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बुलेटिन के अनुसार आज मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिलों के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही वर्षा के कुछ दौर हो सकते हैं।
उधर बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और चमोली बाजार के पास मलबा आने से बंद है। जेसीबी की मशीनें मार्ग खोलने में लगी हुई हैं। बदरीनाथ हाईवे पर लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे कुथनौर व पालीगाड़ में भूस्खलन होने के कारण सोमवार रात से अवरुद्ध था। जिसे खोल दिया गया है। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे कुथनौर व पालीगाड़ के पास भूधंसाव के कारण सुबह से बंद था, जिसे मशीनें लगाकर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है, लेकिन आवाजाही जोखिम भरी है। गोपेश्वर पोखरी मोटर मार्ग भी गैर पुल के पास मलबा आने से बंद हो गया है। पिथौरागढ़ हाईवे जौलजीबी-धारचूला, जौलजीबी- मदकोट, थल-मुनस्यारी, मुनस्यारी-मदकोट मार्ग ठप पड़े हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply