Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी…

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ों में जहां शानदार धूप खिल रही है, वहीं तराई और भाबर क्षेत्र में कोहरा और बादलों ने दिक्कतें बढ़ाई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर जिलों में अनेक जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.1 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …