Friday , April 19 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / अयोध्या में राम जन्मभूमि के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अयोध्या में राम जन्मभूमि के पुजारी समेत 16 पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

अयोध्या। यहां 5 अगस्त को राम जन्मभूमि के भूमि पूजन को लेकर तैयारियों के बीच हड़कंप मच गया है। यहां पर रामलला के एक पुजारी समेत सुरक्षा में लगे 16 पुलिकर्मियों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी लिया जा रहा है। गौरतलब है कि राम जन्मभूमि में 5 अगस्त को भूमि पूजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमिपूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम तक अयोध्या का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। राम जन्मभूमि का सहायक पुजारी की तबीयत खराब होने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसके साथ ही सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मियों की भी जांच कराई गई।
आज गुरुवार को आई रिपोर्ट के बाद तब हड़कंप मच गया जब सहायक पुजारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रामलला मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। पॉजिटिव पुजारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब और लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। राम जन्मभूमि के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply