ऋषिकेश : सेल्फी लेते झूला पुल से गंगा में गिरा युवक लापता
team HNI
August 24, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
158 Views
ऋषिकेश। यहां सेल्फी खींचने के चक्कर में संतुलन खोने से पर्यटक झूला पुल से सीधे गंगा नदी में जा गिरा। तब से वो लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान पानी के तेज बहाव में बहे पर्यटक की खोजबीन में जुटे हैं।
घटना मुनिकीरेती क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब दो बजे मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। तभी एक पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया और वो सीधे गंगा में जा गिरा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पर्यटक पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया। वह अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी, बुलंदशहर साथ घूमने आया था। इस घटना से उसका जीजा बदहवास हालत में है और वह घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन लापता पर्यटक का अब तक सुराग नहीं मिला है।
GANGA RISHIKESH uttarakhand 2021-08-24