Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा तो होगी, लेकिन…

सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा तो होगी, लेकिन…

सऊदी सरकार का ऐलान

  • इस साल हज यात्रा नहीं कर पाएंगे विदेशी, हमारे मुल्क के लोग ही जा पाएंगे हज यात्रा पर
  • उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा भारत के 2.3 लाख जायरीन का पूरा पैसा
  • सऊदी अरब के हज मामलों के मंत्री ने कहा- कोरोना के चलते चंद लोग ही करेंगे हज यात्रा

अबू धाबी। कोरोना महामारी के बीच सऊदी अरब में इस साल हज यात्रा होगी, लेकिन नियम में बदलाव किया गया है। इस बार केवल सऊदी में रहने वाले लोग ही यात्रा कर सकेंगे, लेकिन विदेशियों को इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सीमित संख्या में ही लोगों को हज करने की अनुमति दी जाएगी। सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद भारत 2.3 लाख जायरीन का पूरा पैसा उनके अकाउंट में ट्रांसफर करेगा। इस साल 28 जुलाई से 2 अगस्त तक हज यात्रा होनी थी।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज मंगलवार को कहा, ‘इस बार भारतीय हजयात्रियों को सऊदी नहीं भेजा जाएगा। इस बार 2.3 लाख जायरीन सऊदी जाने वाले थे। उनका पूरा पैसा अकाउंट में वापस आ जाएगा।’
गौरतलब है कि भारत से हर साल हज के लिए 2 लाख भारतीय जा सकते हैं। इससे पहले 2018 में भारत का कोटा 1.70 से बढ़ाकर 1.75 लाख किया गया था। इंडोनेशिया के बाद भारत का कोटा सबसे ज्यादा है। पिछले साल भारत से बिना सब्सिडी के रिकॉर्ड दो लाख लोगों ने हज यात्रा की थी। इस साल हज यात्रा के लिए अक्टूबर 2019 से दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे।
सऊदी अधिकारियों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के चलते यह फैसला किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 20 लाख से ज्यादा लोग हज के लिए मक्का और मदीना आने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि महामारी को देखते हुए पहले ही कहा जा रहा था कि इस साल हज पूरी तरह रद्द किया जा सकता है। गत वर्ष करीब 25 लाख लोगों ने हज यात्रा की थी।
हज मामलों के मंत्री मोहम्मद सालेह बंतेन ने अप्रैल में ही कहा था कि हज यात्री टिकट बुकिंग को लेकर जल्दबाजी न करें। फरवरी में उमरा (हज जैसा ही एक आयोजन) को भी बंद कर दिया गया था। सऊदी के हज मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला बढ़ती महामारी और होने वाली भीड़ को देखते हुए किया गया है, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके। जो लोग यात्रा करेंगे, उनकी पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सऊदी अरब में अब तक संक्रमण के 1.61 लाख मामले सामने आ चुके हैं। 1307 लोगों की मौत हो चुकी है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply