Thursday , January 29 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / कोरोना की दूसरी ‘लहर’ मेें डूबा शेयर बाजार!

कोरोना की दूसरी ‘लहर’ मेें डूबा शेयर बाजार!

खतरे की घंटी

  • आज गुरुवार को 1100 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ शेयर मार्केट बंद
  • यूरोप में दोबारा लॉकडाउन की आशंका के चलते बाजार में छाई निराशा

नई दिल्ली। शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। आज सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा टूटकर बंद हुआ। यह 1114 अंकों की गिरावट के साथ 36553 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण करोना महामारी ही है। दूसरे वेब के डर के कारण यूरोप में पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड ने कहा कि एकबार फिर से लॉकडाउन के बारे में विचार कर रहे हैं।
कोरोना महामारी की दूसरे वेब के डर के चलते मार्केट के जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में और करेक्शन आ सकता है। पिछले छह दिनों से बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स पर 30 में केवल एक शेयर हिन्दुस्तान यूनीलीवर ग्रीन जोन (तेजी के साथ) में बंद हुआ है, बाकी के सभी शेयर रेड जोन में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक में दर्ज की गई।
निफ्टी 326 अंक टूट कर 10805 के स्तर पर बंद हुआ। यहां भी इंडसइंड बैंक टॉप लूजर रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स बजाज फाइनैंशल सर्विसेज के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई है। इन्फ्राटेल, ZEEL और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply