Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी मारा

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी मारा

जम्मू कश्मीर। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में त्राल इलाके में एक आतंकी को मार गिराया। उससे हथियार और गोला बारुद बरामद किए गए।
इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मचामा में आंतकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाका घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिरने में सफलता हासिल की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस और सेना की 42 आरआर की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रखा है। वहां अभी अन्य आतंकियों के होने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply