Thursday , November 20 2025
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / ट्रंप के पॉजिटिव होते ही दुनियाभर के शेयर बाजारों को हुआ ‘कोरोना’, कच्चा तेल धड़ाम

ट्रंप के पॉजिटिव होते ही दुनियाभर के शेयर बाजारों को हुआ ‘कोरोना’, कच्चा तेल धड़ाम

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया मिले कोरोना पॉजिटिव
  • अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट, कच्चे तेल के दामों आई भारी गिरावट

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई। कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए। जबकि भारतीय शेयर बाजार आज 2 अक्टूबर यानी गांधी जयती के चलते बंद हैं।
जबकि एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग आज शुक्रवार को बंद हैं। जापान का निक्की शुरुआती लाभ गंवाकर 0.8 प्रतिशत के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी/ एएसएक्स 200 एक प्रतिशत टूटकर 5,815.90 अंक पर आ गया। सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट आई।
ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एक साथ सामना करेंगे।’ ट्रम्प के डॉक्टर सीन कॉनली ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उन्हें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हिक्स इस सप्ताह कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुके हैं।

About team HNI

Check Also

सीएम धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में …

Leave a Reply