Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोबाइल मित्र लैब को त्रिवेंद्र ने दिखाई हरी झंडी

मोबाइल मित्र लैब को त्रिवेंद्र ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में सचल संक्रमण परीक्षण एवं रिपोर्टिंग कोविड-19 प्रयोगशाला (मित्र लैब) हरिद्वार का फ्लैग ऑफ किया। इस लैब के माध्यम से प्रतिदिन 200 कोरोना जाँच की जा सकती है।
गौरतलब है कि यह आईसीएमआर द्वारा देश की एकमात्र मोबाईल/सचल मंजूर लैब है। इससे रैपिड एंटिजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर दोनों करवाये जायेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत, विधायक हरबंस कपूर, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, सीएमओ हरिद्वार डॉ. शंभु कुमार झा आदि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply