यूं तो हम पत्थर दिल इंसानों की बात करते हैं लेकिन ये मासूम बच्चा खुद एक पत्थर में तब्दील होता जा रहा है। धीरे धीरे इसके हाथपैर पत्थर बन रहे हैं औऱ कोई कुछ भी करने में नाकाम है।
बांग्लादेश का मेहंदी केवल आठ साल का है। अपनी बीमारी के चलते इसका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। गावं में ना कोई इससे बात करता है और ना ही कोई बच्चा इसके साथ खेलता है। यहां तक की स्कूल में भी अध्यापकों ने उसे पढ़ाने से मना कर दिया है। आसपास के सभी बच्चे उसे देख कर खौफ खाते हैं।
मेहंदी का पूरा शरीर धीरे-धीरे पत्थर में तब्दील हो रहा है। उसके हाथ-पांव इसके चलते एकदम कड़े हो गए हैं। बीमारी की वजह से उसे कपड़े पहनने में भी काफी दिक्कत होती है। शरीर पर एक हल्की सी खरोंच उसके लिए बहुत कष्टदायी होती है।
मेहंदी जब 12 दिनों का था, तभी से उसके शरीर पर कुछ चकत्ते से पड़ने लगे थे। सभी को लगा कि उसे मच्छरों ने काटा लेकिन तीन महीना का होने तक उसका पूरा शरीर इससे भर गया था।
मेहंदी के माता-पिता अपने बच्चे को लेकर कई डॉक्टर्स के पास गए लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। किसी डॉक्टर के पास मेहंदी की बीमारी का इलाज नहीं था। उन्हें अब बस किसी चमत्कार का इंतजार है जिससे उनका बच्चा ठीक हो जाए।
Hindi News India