Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बढ़ा रही कुनबा, कई सेवानिवृत अधिकारियों ने ली पार्टी की सदस्यता…

कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बढ़ा रही कुनबा, कई सेवानिवृत अधिकारियों ने ली पार्टी की सदस्यता…

देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हुए हैं, जहां बीजेपी लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है तो, वहीं आज गुरुवार को कांग्रेस ने 20 से अधिक सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत हुए पूर्व अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बैंकिंग सेक्टर में 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुके पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रीतम सिंह आर्या के नेतृत्व में रिटायर्ड अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां गणेश गोदियाल और हरीश रावत ने कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए पूर्व अधिकारियों को पार्टी का पटका और फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इस मौके पर गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड हुए अधिकारियों ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है, यह बड़ी खुशी की बात है, उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहे इन सेवानिवृत अधिकारियों की जॉइनिंग से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, उन्होंने कहा कि आम लोग अब केंद्र की सत्ता और राज्य की निरंकुश सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आने लगे हैं, गोदियाल का कहना है कि आने वाले समय में कई और पूर्व अधिकारी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं, वहीं हरीश रावत ने कहा कि इन पूर्व अधिकारियों के पार्टी में शामिल होने से उत्साह का माहौल है, प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से त्रस्त हो गई है, जिसको देखते हुए लोग लगातार कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …