Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने सिद्धार्थ साह, मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने दिलाई शपथ…

उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने सिद्धार्थ साह, मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र ने दिलाई शपथ…

नैनीताल: मुख्य न्यायधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने सम्बन्धी राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट को पढ़ा, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है, हालांकि मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एक दिन बाद यानी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर मौजूद थे, इनके साथ ही मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल के सदस्य डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एमसी कांडपाल भी मौजूद थे, साथ ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायधीश न्यायमूर्ति राजेश टण्डन, न्यायमूर्ति बी एस वर्मा, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह के पिता व अधिवक्ता एमएल साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, पद्मश्री अनूप साह सहित उनकी पत्नी, बच्चे, पारिवारिक जन, रिश्तेदार और पुलिस -प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …