Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मिट्टी के टीले में दबने से दंपत्ति की मौत

मिट्टी के टीले में दबने से दंपत्ति की मौत

बागेश्वर। कपकोट के जगथाना में पुराने घर की मरम्मत के लिए मिट्टी खोदते समय मिट्टी के टीले के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जगथाना निवासी देवेंद्र सिंह (31) पुत्र जसौद सिंह और उनकी पत्नी गीता देवी (26) घर बनाने के लिए घौरागाड़ नामक स्थान पर मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों मिट्टी के नीचे दब गए। जब शाम पांच बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के साथ ही गांव के लोगों ने इनकी खोजबीन की। इनके मिट्टी खोदने के औजार मिट्टी के टीले के पास पड़े मिले। घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी।
कपकोट से नायब तहसीलदार पूजा शर्मा, रेगूलर, राजस्व पुलिस कर्मी और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे दोनों के शव मिट्टी के नीचे से निकाले गए।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply