Wednesday , March 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड : इन चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में आज सोमवार को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून सहित तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य हिस्सों में भी बारिश जारी रह सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासन को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील है कि ऐसे मौसम में वह पहाड़ का सफर करने से बचें। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।
प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि 17 और 18 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिले में बहुत अधिक बारिश हो सकती है। ऐसे में इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) से संबंधित सभी अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply