पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ी, दिल्ली मैक्स में भर्ती
team HNI
August 17, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, राष्ट्रीय, हेल्थ
149 Views
रुद्रपुर/दिल्ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीमार चल रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ गई। इसके चलते आज सोमवार को उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद वह घर पर ही आइसोलेट थे। उनके बेटे सौरभ ने बताया कि दो दिन से उनका बुखार नहीं उतर रहा था। अब बीपी और शुगर की दिक्कत भी बढ़ गई है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। उन्हें आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।
2020-08-17