Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में आज 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट

उत्तराखंड में आज 2 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट

  • अकेले देहरादून जिले में लगेंगे एक लाख टीके

देहरादून। उत्तराखंड में आज सोमवार को एक दिन में दो लाख वैक्सीन के टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अकेले देहरादून जिले में एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए कोविड पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया गया है, उनका टीकाकरण केंद्रों पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर, एम्स ऋषिकेश में टीकाकरण केंद्र में महाअभियान को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। राज्य सरकार की ओर से सोमवार को राज्यभर के सभी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया गया है। एम्स टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान सुबह नौ बजे से संचालित हो गया। संस्थान के आयुष भवन में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में इस दौरान 18 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply