Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : नशा मुक्ति केंद्र से फिर भागे 12 युवक, मचा हड़कंप

देहरादून : नशा मुक्ति केंद्र से फिर भागे 12 युवक, मचा हड़कंप

देहरादून। यहां इंजीनियर एन्क्लेव स्थित जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र से 12 युवक खिड़की तोड़कर भाग गए। इससे पुलिस के साथ केंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस केंद्र से फरार युवकों की तलाश में जुट गई है। फरार युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक भागने वाले युवकों ने नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर निकलने का रास्ता बनाया। इससे पहले भी उन्होंने खिड़की के पेच खोलकर भागने की कोशिश की थी। तब संचालक को मौके पर सूचना मिल गई थी और उसने खिड़की को ठीक करवा लिया था, लेकिन रविवार को शाम करीब पांच बजे युवक खिड़की को तोड़कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक फरार युवक नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर, माजरा सत्तोवाली घाटी, मच्छी बाजार, मेहूंवाला, न्यू पटेलनगर, गांधीग्राम और रायपुर क्षेत्र के हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply