Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / टोक्यो पैरालंपिक में आज भारत को मिली दूसरी चांदी

टोक्यो पैरालंपिक में आज भारत को मिली दूसरी चांदी

  • हिमाचल के निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की जंप के साथ जीता रजत पदक  
  • आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर ही भाविना पटेल ने दिलाया था सिल्वर मेडल

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में आज रविवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन साबित हुआ। भाविनाबेन पटेल ने विमेंस टेबल टेनिस की क्लास-4 कैटेगरी में सिल्वर जीता। इसके बाद मेंस T47 हाई जंप में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की जंप के साथ एक और सिल्वर भारत के नाम कर दिया। इस इवेंट में भारत के एक अन्य एथलीट राम पाल पांचवें स्थान पर रहे।
अमेरिका के रॉड्रिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की जंप के साथ गोल्ड मेडल जीता। निषाद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड बनाया। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले निषाद कुमार ने बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की है। मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply