Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / दिल्ली / यमुना में नहाने गए थे चार लड़के, तीन की डूबने से मौत, एक मुश्किल से बचा
Unrecognizable Caucasian boy or girl drowning in water, hand above water calling for help.

यमुना में नहाने गए थे चार लड़के, तीन की डूबने से मौत, एक मुश्किल से बचा

दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में नहाने गए चार में तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई | एक को बचा लिया गया, जिसका इलाज किया जा रहा है|

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में नहाने गए चार में से तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई|  एक को बचा लिया गया| जिसका इलाज जारी है|  फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है|

बताया जा रहा है कि हादसा सुबह-सुबह 7 बजे हुआ. चारों किशोर यमुना में नहाने गए थे|  नहाते-नहाते वो गहराई में चले गए और डूब गए| गोताखोरों और बोट क्लब के अधिकारियों ने जब बच्चों को डूबता देखे तो वो तुरंत मौके पर पहुंचे|  उन्होंने चारों को वहां से बाहर निकाला| चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया|

About team HNI

Check Also

पनडुब्बी से जुड़ी गुप्त जानकारी लीक करने में CBI ने नौसेना अधिकारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआइ। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में सीबीआइ ने किलो श्रेणी की एक पनडुब्बी के आधुनिकीकरण …

Leave a Reply