Wednesday , July 2 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ट्रक अचानक खाई में गिरा, भतीजे की मौत और चाचा गंभीर

उत्तराखंड : ट्रक अचानक खाई में गिरा, भतीजे की मौत और चाचा गंभीर

बागेश्वर। यहां सामान ला रहा एक ट्रक अचानक खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार तड़के साढ़े पांच बजे के करीब हुए हादसे में एक ट्रक संख्या यूके 04 सीए 9520 पौड़ी बैंड के पास खाई में गिर गया। ट्रक में दो लोग सवार थे। हादसे में सागर कोरंगा (22) पुत्र हयात सिंह कोरंगा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोविंद सिंह (47) पुत्र मोहन सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर घायल हो गए हैं। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक घायल गोविंद सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। 

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply