Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / शहीद दुर्गामल्ल की शहादत को सीएम ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

शहीद दुर्गामल्ल की शहादत को सीएम ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

देहरादून। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढी कैंट में शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर त्रिवेन्द्र ने कहा कि शहीद दुर्गामल्ल ने देश की आजादी से पहले देश के लिए बलिदान दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी हुकूमत के माफीनामें के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए फांसी के फंदे को चूमना स्वीकार किया। उत्तराखण्ड के दो सपूतों शहीद दुर्गामल्ल एवं वीर केसरी चन्द ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply