Wednesday , March 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देश में सबको को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन : डॉ. हर्षवर्धन

देश में सबको को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन : डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली। देश में आज शनिवार से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हर भारतीय को मुफ्त लगाई जाएगी। इसके लिए किसी से भी किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का जायजा लेने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।’

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply