Sunday , May 3 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एम्स से डिस्चार्ज हुए त्रिवेंद्र, कुछ दिन दिल्ली आवास में रहेंगे आइसोलेट

एम्स से डिस्चार्ज हुए त्रिवेंद्र, कुछ दिन दिल्ली आवास में रहेंगे आइसोलेट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शनिवार को एम्स नई दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रहेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला। डाक्टरों की सलाह पर वह एम्स दिल्ली में भर्ती हो गए। फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी का स्वास्थ्य भी ठीक है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply