Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : फोन पर बतिया रहे थे ड्राइवर साहब, बस पलटी और 50 मुसाफिरों की जान अटकी

उत्तराखंड : फोन पर बतिया रहे थे ड्राइवर साहब, बस पलटी और 50 मुसाफिरों की जान अटकी

सितारगंज। बस चालक महोदय फोन पर बतिया रहे थे कि गाड़ी जनाब के नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई। जिससे बस में सवार करीब 50 यात्रियों की जान अटक गई और 17 मुसाफिर चोटिल हो गये। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में 17 लोगों के घायल होने की सूचना है। चालक की तलाश के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply