दून: पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियों सहित 10 गिरफ्तार
team HNI
July 9, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
157 Views
देहरादून। यहां सहस्त्रधारा के एक पॉश इलाके में जिस्म के सौदागरों का खुलासा हुआ है। यहां एक बंद पड़े मकान के कमरे से 6 लड़कियों और 4 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां और लड़के दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार इनमें से दो लड़कियां पहले भी गिरफ्तार की गई थीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग रविवार को दिल्ली से यहां पहुंचे थे और एक बंद मकान में रुके थे। जब आसपास के लोगों के शक हुआ तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा न खोलने पर लोगों ने अंदर पत्थर भी फेंके। इसके बाद भी ये लोग बाहर नहीं आए। आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में घुसी। इन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और पचास हजार से अधिक रुपए भी बरामद किए गए है। पुलिस बंद मकान के मालिक के बारे में भी जांच कर रही है।
2021-07-09