Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पहाड़ में यात्रियों से भरी रोडवेज व ट्रक में हुई टक्कर और मची…!

उत्तराखंड : पहाड़ में यात्रियों से भरी रोडवेज व ट्रक में हुई टक्कर और मची…!

टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील के फकोट और ताछला के बीच आज शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे एक रोडवेज़ बस और ट्रक की आपसी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, केवल एक महिला को चोट आई है जिसे राजकीय चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।

हादसा आज शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे का है। एक रोडवेज़ बस 25 सवारियों को लेकर ऋषिकेश से बूढ़ाकेदार जा रही थी। इसी बीच फकोट और ताछला के बीच सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार अन्य यात्रियों को निकाल कर उन्हें दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। जबकि एक घायल महिला को उसके पति द्वारा पुलिस के आने से पूर्व ही अस्पताल ले जाया जा चुका था। वही ट्रक ड्राइवर और बस में सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। थाना प्रभारी नरेंद्रनगर प्रदीप पंत ने बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply