Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : मरीज और परिजनों के बाहर निकलते ही एंबुलेंस के ऊपर गिरा पेड़!

हल्द्वानी : मरीज और परिजनों के बाहर निकलते ही एंबुलेंस के ऊपर गिरा पेड़!

हल्द्वानी। आज शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से वहां खड़ी एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि मरीज और उसके परिजन कुछ देर पहले ही उसमें से उतरकर अस्पताल में पहुंचे थे। पेड़ गिरने से अस्पताल परिसर सहित अन्य इलाकों को जाने वाली विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
अस्पताल परिसर में अचानक पेड़ गिरने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। वहीं बिजली के तार और खंभे टूट जाने से अस्पताल सहित कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस किसी निजी संस्था की थी। यह किसी मरीज को लेकर यहां आई थी। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply