Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग : खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग : खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रुद्रप्रयाग। आज मंगलवार को तिलवाड़ा बावई चोपता मोटरमार्ग पर एक ऑल्टो कार 80 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा तिलवाड़ा बावई चोपता मोटरमार्ग पर आज मंगलवार को तिलवाड़ा से 4 किलोमीटर आगे हुआ। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस का कहना है कि कार सवार दोनों व्यक्ति तिलवाड़ा से पोखरी की ओर जा रहे थे। तभी तिलवाड़ा से चार किलोमीटर की दूरी पर ऑल्टो कार बेकाबू होकर अचानक 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
डीडीआरएफ टीम प्रभारी भगवान सिंह रौथाण एवं एसडीआरएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वो तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम यतेंद्र सिंह भंडारी (42) पुत्र गजेंद्र सिंह भंडारी है जो जौरासी पोखरी का रहने वाला है। हादसे में मरे व्यक्ति का नाम उमेश सिंह नेगी पुत्र जितेंद्र सिंह है जो तोणजी पोखरी का रहने वाला बताया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply