Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस और…!

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पलटी बस और…!

टिहरी। जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आज शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंडिसौड़ के रामोलगांव के पास एक बस सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही थी। कंडीसौड़ रमोल गांव के समीप बस सड़क पर ही पलट गई। बस में कुल 22 लोग सवार थे। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हुए हैं। जिसमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक अन्य के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को सीएचसी कंडिसौड़ ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को एम्बुलेंस से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply