Wednesday , November 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : अभा पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप शुरू, धामी बोले- जल्द होगी खेल कोटे से भर्ती

देहरादून : अभा पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप शुरू, धामी बोले- जल्द होगी खेल कोटे से भर्ती

देहरादून। आज बुधवार को उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज पुलिस लाइन में धूमधाम से हो गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। अलग- अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया कि खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं। उन्होंने इस कोटे से भर्ती प्रक्रिया खोलने की मांग की। इस पर धामी ने कहा कि पॉलिसी बन गई है। जिस पर जल्द काम करना है। खेल कोटे से जल्द भर्ती शुरू की जाएगी। 11 साल बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। गौरतलब है कि 2011 से खेल कोटे से भर्ती बंद थी।
इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पुलिस लाइन में आयोजित इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का स्वागत किया।

About team HNI

Check Also

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मौत केस में एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, श्रीसन कंपनी का मालिक गिरफ्तार

चेन्नई। पूरे देश में ‘जहरीली’ कफ सिरप पीने से करीब 20 बच्चों की मौत का …

Leave a Reply